कपूरथला निकाय चुनावो के नामांकन ऑब्जेक्शन को लेकर हंगामा-- मुख्य पार्टिओ के नेता भिड़े ...
- निगम परिसर बना अखाड़ा, तनाव, पुलिस बल ने संभाले हालात
- शिअद, कांग्रेस और AAP नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के चलते आज माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब निगम कार्यालय में ऑब्जेक्शन को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया और देखते ही देखते सैकड़ों समर्थक जमा हो गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए DSP सब डिवीजन पुलिस बल सहित मौके पर पहुँच गए। करीब दो घंटे तक चली इस हाई-वोल्टेज बहस बाजी और धक्का-मुक्की की स्थिति को भारी पुलिस बल ने हालात संभाले।
जानकारी के अनुसार अकाली दल के उम्मीदवार कोमल सहोता उर्फ गागा अपने नामांकन पर लगे ऑब्जेक्शन के सिलसिले में नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में इंस्पेक्टर भजन सिंह के पास बैठे थे। इसी दौरान आप के हल्का इंचार्ज कर्मवीर सिंह चंदी अपने समर्थकों, ट्रेड्स बोर्ड के चेयरमैन कंवर इकबाल, आर्किटेक्ट परमिंदर सिंह ढोढ और हल्का को-ऑर्डिनेटर पवन भी पहुँच गए। 'आप' नेताओं ने अकाली उम्मीदवार के वहां बैठने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई।
बहस की सूचना मिलते ही अकाली दल के हल्का इंचार्ज एच.एस. वालिया, उनके समर्थक और कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह भी अपने सैकड़ों समर्थको के साथ मौके पर पहुंच गए। दूसरी ओर से AAP के भी तमाम पार्षद और समर्थक वहां जुट गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ जमकर भद्दी शब्दावली और नारेबाजी का दौर शुरू हो गया। माहौल इस कदर बिगड़ा कि कई बार पुलिस और वर्करों के बीच तथा विभिन्न पार्टियों के वर्करों की आपस में सीधे धक्का-मुक्की के हालत भी बन गए।
वहीँ माहौल की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी डॉ. शीतल सिंह, थाना सिटी SHO अमन नाहर, SHO कोतवाली, SHO थाना सदर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक पूरा निगम परिसर छावनी में बदला रहा। डीएसपी डॉ. शीतल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को शांत करवाया।



.jpg)








.jpeg)













No comments