कपूरथला में वार्ड नंबर 7 में भाजपा उम्मीदवार को मिल रहा भरपूर समर्थन ....
- वार्ड के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से करेंगे कार्य
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 7 से भाजपा उम्मीदवार कपिल धीर को वार्ड वासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीँ चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड के लोग डोर-टू-डोर जाकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं और कपिल धीर को भारी बहुमत से जिताने का दावा भी कर रहे हैं।
बता दे कि शहर के वार्ड नंबर 7 से चुनाव मैदान में उतरे कपिल धीर को पढ़े-लिखे, समझदार और ईमानदार प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। वह अपने सरल, मिलनसार और सकारात्मक स्वभाव के कारण वह वार्ड वासियों के बीच लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं।
भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के साथ चुनाव मैदान में उतरे कपिल धीर का लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत भी किया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि कपिल धीर वार्ड के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।
दूसरी तरफ वार्ड 7 में भाजपा प्रत्याशी कपिल धीर के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।





.jpg)









.jpeg)













No comments