कपूरथला में पराली से भरी ट्रॉली में लगी आग ....
- घंटों जाम रहा बेगोवाल रोड, जानी नुकसान नहीं
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के नडाला क्षेत्र में बेगोवाल रोड स्थित अड्डा सिकरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही धान की पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
आग के कारण बेगोवाल रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने भी आग बुझाने में फायर ब्रिगेड का सहयोग किया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अली ने बताया कि वह डोलोवाल पास स्थित डंप से धान की पराली लादकर भोगपुर मिल की तरफ जा रहा था। अड्डा सिकरी के पास पहुंचते ही अचानक ट्रॉली में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी पराली को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।



.jpg)









.jpeg)













No comments