ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला माडर्न जेल में देर रात बवाल, दो गुट भिड़े, आग लगाई, विडिओ वायरल ....

- एसएसपी की अगुवाई में 150 से अधिक पुलिस कर्मी पहुंचे, फायर बिर्गेड की टीम भी पहुंची  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब की कपूरथला मॉडर्न जेल में शनिवार देर रात अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जेल के अंदर 2 गुटों के हवालातियों के बीच हुए झगड़े ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। सूत्रों की माने तो बैरक नंबर-4 में झगड़ा शुरू हुआ था। यह सारा विवाद बैरक नहीं बदलने के कारण शुरू हुआ। कुछ हवालातियों ने कई वीडियो बनाकर भी वायरल की है। 

वायरल विडिओ में जेल में कई जगह आग लगी दिखाई दे रही है। इसके अलावा हवालाती मशालें लेकर छत पर चढ़ गए। इन हवालातियों ने जेल प्रशासन पर भी उन्हें बेवजह तंग परेशान करने और मारने के गंभीर आरोप लगाए है। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ कैदियों ने जेल परिसर के अंदर आगजनी भी कर दी। इस दौरान गोली चलने की भी सूचना है। 

वहीँ एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा भी पुलिस अफसरों सहित 150 से अधिक पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे हालांकि की एक फायर बिग्रेड की गाड़ी भी जेल के अंद रेस्क्यू आपरेशन के लिए पहुंची है। 

जानकारीअनुसार देर रात लगभग पौनै दस बजे अचानक थेह कांजला स्थित माडर्न जेल में कैदी किसी बात को लेकर भड़क उठे। इस दौरान कैदी बेकाबू होकर बैरकों की छत पर चढ़कर उत्पात मचाने लग पड़े, इस दौरान कैदियों ने एक बैरक में भी आग लगा दी। इस घटना से जुडी कैदिओ दवारा बनाई गई विडिओ भी वायरल हो रही है। वहीँ जेल प्रशासन की ओर से स्थिति को काबे करने के लिए मोर्चा संभाला।   

जेल सूत्रों की माने तो एक कैदी को दूसरी बैरक में शिफ्ट करने के लिए एसपी जेल के फर्जी साइन करके उसे शिफ्ट किया जा रहा था। इस पर कैदी जेल प्रशासन पर भड़क गए। इसके बाद तो कैदी बेकाबू हो गए। एक बैरक में आग भी लग दी। फिर कैदी छतों पर चढ़कर उत्पात मचाने लगे। वायरल विडिओ में कैदिओ दवारा जेल प्रशासन पर मारने केगंभीर आरोप भी लगाए जा रहे है।  

वहीँ एसडीएम कपूरथला डा. इरविन कौर भी मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड के अनुसार रात 9 बजकर 50 मिनट पर जेल से आग लगने की सूचना मिलने पर एक गाड़ी रेस्क्यू के लिए भेजी गई है।  


No comments