ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में PUNBUS कंडक्टर से लूट के आरोपियों की हुई पहचान ....

- आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का पुलिस ने किया दावा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी में शुक्रवार को दो कार सवार बदमाशों द्वारा पनबस के कंडक्टर से दातर की नोक पर लूट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर ली है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर जालंधर से सुल्तानपुर लोधी रूट पर चलने वाली एक पनबस (PB-08-DG-5859) को दो कार सवार बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया था। इस दौरान बस चालक पवित्र सिंह और कंडक्टर मलकीत सिंह के अनुसार बदमाशों ने उनसे 900 की नकदी लूट ली थी। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर थाना सुल्तानपुर लोधी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पीड़ित ड्राइवर और कंडक्टर के अनुसार, गांव मोठांवाल के नजदीक एक सफेद होंडा सिटी कार (PB-08-AZ-4567) में आए दो युवकों ने जबरन बस को रुकवाया और बस में चढ़कर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने होंडा सिटी कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

No comments