कपूरथला के फतूढींगा जोन में आज़ाद MLA गुट की बड़ी जीत ....
- मनवीर कौर चेयरमैन और दलजीत कौर वाइस चेयरमैन बनीं, कड़े सुरक्षा प्रबंधों में चुनाव हुआ सम्पन्न
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में ब्लॉक समिति जोन फतूढींगा के चैयरमेन का चुनाव आज कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न हो गया है। जिसमे आज़ाद MLA राणा इंदर प्रताप सिंह के गुट ने बड़ी जीत दर्ज कर राजनितिक मैदान में अपनी पकड़ और भी मजबूत की है। कियोंकि पिछले कुछ दिनों से इन चुनावो को लेकर राजनितिक उथल-पुथल चल रही थी जो आज खत्म हो गई है।
जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में हुए ब्लॉक समिति फत्तूढिंगा जोन में चुनाव नतीजों के मुताबिक मनवीर कौर चेयरमैन और दलजीत कौर वाइस चेयरमैन चुनी गई हैं। इस जीत ने इलाके की पॉलिटिक्स में नया मोड़ ला दिया है और आने वाले समय के लिए नए पॉलिटिकल इक्वेशन बनने के संकेत मिल रहे हैं।
गौरतलब है कि यह चुनाव पहले काफी विवादों में रहा था और बीते दिनों ढिलवां में हवाई फायरिंग से टेंशन वाले हालात की वजह से इसे टालना पड़ा था। हालांकि आज DC ऑफिस में कड़े सुरक्षा प्रबंधों में चुनाव प्रोसेस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर छावनी में बदल दिया था।
इस जीत को न केवल राणा इंद्र प्रताप सिंह के आज़ाद गुट के लिए एक बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है, बल्कि यह निर्वाचन क्षेत्र की राजनीति में भविष्य के नए रुझानों की भूमिका भी तय कर सकता है।



.jpg)



















No comments