ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पिस्तौल की नोक पर रेहडी चालक से लूट....

- विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, दो खोल मिले, पुलिस CCTV के आधार बदमाशों की  पहचान में जुटी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमे दो बाइक सवार बदमाशों ने एक रेहडी वाले से पिस्तौल की नोक पर 10 हज़ार रूपये लूट लिए है। वहीँ पीड़ित के विरोध करने पर बदमाशों ने दो फायर भी किया है। जिनमे से एक गोली पीड़ित की टांग पर लगी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालाँकि यह घटना नजदीक लगे CCTV में भी कैद हुई है।  

घटना की पुष्टि करते हुए DSP शीतल सिंह ने बताया कि घटना स्थल से 2 खोल बरामद हुए है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपिओ की पहचान की जा रही है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित राजिंदर पाल निवासी जग्गू शाह डेरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आरसीएफ के नजदीक दुकानदारों को रेहडी पर खाने-पीने का सामान सप्लाई करता है। बीती रात करीब 10 बजे वह रोज की तरह काम खत्म कर घर लौट रहा था। जब वह गांव बरिंदपुर गुरुदवारा साहिब के पास पहुंचा तो पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया।

बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उसकी दिनभर की कमाई करीब 10,000 रूपये लूट लिए। उसके विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर डप गोलियां भी चलाई और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे। बदमाशों दवारा की गई फायरिंग में एक गोली उसकी टांग के ऊपरी हिस्से में जा लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ड्यूटी डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। 

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मौके से पुलिस को दो खोल भी बरामद हुए हैं। डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

No comments