कपूरथला में दिनदहाड़े दातर की नोक पर PRTC बस कंडक्टर से लूट .....
- सफेद होंडा सिटी में आरोपी आए दातर दिखाकर कंडक्टर से 900 रुपये लूटकर हुए फरार
- सुल्तानपुर लोधी पुलिस को शिकायत के बाद पुलिस जाँच में जुटी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब जालंधर से सुल्तानपुर लोधी रूट पर चलने वाली PUN BUS कंडेक्टर को दातर के बल पर लूट लिया गया। यह घटना सिधवां दोना से मोठांवाला रूट पर कुलारां के पास हुई, जहां हौंडा सिटी कार में आये बदमाशों ने बस को रोककर वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित बस (PB-08-DG-5859) के ड्राइवर पवित्र सिंह और कंडक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि वे रोजाना की तरह बस के 6-7 चक्कर लगा रहे थे। जब बस मोठांवाला के पास एक फैक्ट्री के नजदीक पहुंची, तभी एक पुरानी सफेद होंडा सिटी कार (PB-08-AZ-4567), जिसमें 3-4 युवक सवार थे, ने बस के आगे गाड़ी लगाकर उसे रुकवा लिया।
बताया गया कि दो युवक धारदार हथियार (दातर) लेकर जबरन बस में घुस गए और कंडक्टर को धमकाते हुए उसके बैग से करीब 800-900 रुपये की नकदी लूट ली। इस दौरान एक आरोपी ने अपनी पहचान बताते हुए कंडक्टर को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
अचानक हुई इस वारदात से बस में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई और वे काफी देर तक सहमे रहे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद बस स्टाफ ने बस को मोठांवाला पुलिस स्टेशन पहुंचाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गाड़ी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि ग्रामीण रूट पर सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है। लुटेरों द्वारा सरकारी बस को निशाना बनाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।



.jpg)



















No comments