कपूरथला में दर्दनाक सड़क हादसा ...
- दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत .....
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के भुलत्थ क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत होने की खबर है। जानकारी अनुसार गांव मोहल्ला कमराई भोगपुर रोड से कुछ दूरी पर देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भुलत्थ पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान गांव बागरिया निवासी लवप्रीत सिंह और मोहल्ला कमराई निवासी धर्मपाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार लवप्रीत सिंह रात करीब 9 बजे अपनी बाइक पर भुलत्थ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कमराई के पास पहुंचा, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
इस भीषण टक्कर में दोनों युवकों की ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलने के बाद भुलत्थ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के शवों को शवग्रह में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
भुलत्थ SHO बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के ब्यान के बाद आज दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दी ये जायँगे।



.jpg)



















No comments