कपूरथला में दातर की नोक पर बुजुर्गों से झपटमारी करने वाले नाबालिग सहित दो काबू ....
- बीते कुछ दिनों में तीन बुजुर्गों को बनाया निशाना, बाइक, पर्स तथा आईफोन बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला शहर में बुजुर्गों को निशाना बनाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले झपटमार गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को काबू किया है। जिनके पास से लूट का समान भी बरामद किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने हाल ही में शहर में तीन वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्प्लेंडर बाइक, लूटा गया पर्स और एक आई फोन बरामद किया है।
डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल को मोहल्ला संतपुरा निवासी पीड़ित महिंदर दास ने शिकायत दर्ज करवाई थी। कि वह अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा पर कॉलेज रोड से करतारपुर की ओर जा रहे थे। जब वह एसडीएम कोठी के पास पहुंचे तो पीछे से आये बाइक सवार दो युवकों ने उनकी एक्टिवा के आगे बाइक लगा दी।
इनमें से एक आरोपी ने दातर दिखाकर उन्हें धमकाया, जबकि दूसरे ने उनके कुर्ते की जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में 2 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज और करीब 20 हजार रुपये थे। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ़ शंकर पुत्र अशोक कुमार निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ तथा एक नाबालिग के रूप में हुई। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि 30 मार्च को रमणीक चौक के पास एक बुजुर्ग से 70 हजार रुपये लूटने की वारदात को भी अंजाम दिया था। बता दे कि इस घटना में बुजुर्ग की एक्टिवा अनियंत्रित होकर गिर गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
इसके अलावा आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले मॉल रोड पर एक बुजुर्ग से उसका आईफोन छीना था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।



.jpg)



















No comments