पंजाब के एक थाने के खिलाफ CM मान का बडा एक्शन ....
- SHO से लेकर संतरी तक सभी बदले, नशे से हुई मौत के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप
- बठिंडा के थाना सदर के सभी कर्मियों को मानसा भेजा
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के CM मान ने बठिंडा के सदर थाना के सभी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लेते हुए उनका तबादला कर दिया है। यह एक्शन नशे के कारण हो रही मौतों की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर लिया गया है।
बता दे कि CM भगवंत मान ने आज रविवार को बठिंडा के बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान कई पंचों, सरपंचों और आम लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। जिसमे गांव गुलाबगढ़ के सरपंच ने मुख्यमंत्री को शिकायत दी।
इस दौरान गांव गुलाबगढ़ के सरपंच लाखा सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके गांव और पड़ोसी गांवों में नशीले पदार्थों के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। नशीले पदार्थों का कारोबार रुक नहीं रहा। उन्होंने कहा कि संबंधित सदर पुलिस स्टेशन को लगातार इसकी जानकारी दी गई। लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सरपंच की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों को बठिंडा से हटाकर नए कर्मचारियों की तैनाती का आदेश दिया।
CM मान के निर्देश के बाद डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह को इस मामले में कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया। डीआईजी हरजीत सिंह के अनुसार सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों का तबादला मानसा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी और इस मामले में जांच भी कराई जाएगी।

~3.jpeg)

.jpg)



















No comments