ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में हाईटेक नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ....

- 4 कार स्वरों से 23 ग्राम हेरोइन बरामद, FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में पुलिस ने हाईटेक नाके पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कथित नशा तस्करों को काबू किया है। आरोपियों के पास से 23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने चारों को काबू कर उनके खिलाफ थाना ढिलवां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसकी पुष्टि एसएचओ दलविंदरवीर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि उनसे गहन पूछताछ की जा सके।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीती शाम एएसआई गुरदीप सिंह अपनी टीम के साथ हाईटेक नाके पर तैनात थे। इसी दौरान अमृतसर की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार (PB-08-EB-6728) को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान कार में सवार चार व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिन्होंने अपनी पहचान जोबनजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी मोहल्ला छावणी साहिब बियास, नितेश पुत्र राजीव कुमार, कशिश पुत्र राजीव कुमार दोनों निवासी गुरु नानक नगर जालंधर और सोहंग प्रकाश पुत्र भगवंत किशोर निवासी फगवाड़ा के रूप में बताई।

पूछताछ के दौरान ड्राइवर सीट से उतरे युवक ने अपनी जेब से एक लिफाफा निकालकर सड़क किनारे रखे ड्रम के पास फेंक दिया। पुलिस ने तुरंत शक के आधार पर लिफाफे की जांच की, जिसमें से 23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने बरामद हेरोइन और स्विफ्ट कार को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला किया है। और मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। 

No comments