ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई ....

- 30 ग्राम हेरोइन व 11,800 रुपये ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक आरोपी तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन और 11,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

इसकी जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। और मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी से नशा सप्लाई चैन को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ में तैनात ASI सुखचैन सिंह अपनी टीम के साथ गांव भानोलंगा के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया और मुड़कर पीछे की तरफ एक गली में भागने लगा। भागते समय उसने पहनी हुई अपनी कैपरी की जेब से     एक लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया और फेंके गए लिफाफे की तलाशी ली, जिसमें से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान 11,800 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। 

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह नशा कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था। 

No comments