कपूरथला के एक बड़े होटल की किचन में लगी आग, लाखों का नुकसान ....
- फायर बिर्गेड की टीम ने 3 गाड़ियों की मदद से डेढ़ घंटे तक चलाया रेस्क्यू , कोई जानी नुकसान नहीं
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में बुधवार सुबह सुलतानपुर लोधी रोड स्थित बेस्ट वेस्टर्न होटल की किचन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये से अधिक के समान का नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
वहीँ घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर अधिकारी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने 3 गाड़िओ की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर विभाग के अनुसार सुबह करीब 10:40 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके तुरंत बाद उनकी टीम ने मौके पर पहुँच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण किचन की चिमनी में हुई स्पार्किंग को माना जा रहा है।
वहीं होटल के एमडी राजिंदर कोड़ा ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे किचन की चिमनी में स्पार्क के बाद अचानक आग लग गई। कर्मिओ दवारा होटल में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश की गई और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना भी दी गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में होटल को करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।



.jpg)



















No comments