कपूरथला माडर्न जेल में एआई ग्लासेस से रेकी करने का भंडाफोड़ ....
- थाना कोतवाली में तीन हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज, चार अज्ञात भी नामजद
- आधी रात को जेल के अंदर फेंका गया पैकेट एआई कैमरे की मदद से बरामद
- एआई ग्लासेस के अलावा एक आईफोन, 06 ईयरपोड, दो बोट घड़ियां, दो की-पेड मोबाइल, एक स्मार्टफोन, 16 डेटा केबल, 6 नग हीटर एलीमेंट, 6 बैटरी, 23 पुड़ियां तंबाकू बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला माडर्न जेल में एआई ग्लासेस की मदद से रेकी करने की तैयारी का जेल प्रशासन ने भंडाफोड़ किया है। दो दिन पहले देर रात जेल के अंदर फेंके गए एक पैकेट को एआई बेस्ट कैमरों की मदद से पुलिस ने बरामद कर लिया। जेल की दीवार पर बने टावर पर तैनात सुरक्षा कर्मी की मुस्तैदी ने पैकेट कैदियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। बरामद पैकट से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामान मिला है। वहीँ जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली की पुलिस ने तीन हवालातियों के खिलाफ 52-ए प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जबकि 4 अज्ञात को भी नामजद किया गया है।
पैकेट खोलने पर तो जेल प्रशासन के एआई ग्लासेस देखकर आंखें फटी रह गई। इसके अलावा पैकेट से डिवाइसेस का जखीरा बरामद हुआ, जिसमें एक आईफोन, 06 ईयरपोड, दो बोट घड़ियां, दो की-पेड मोबाइल, एक स्मार्टफोन, 16 डेटा केबल, 6 नग हीटर एलीमेंट, 6 बैटरी, 23 पुड़ियां तंबाकू आदि शामिल थी।
थाना कोतवाली की पुलिस को दी शिकायत में माडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट विक्रम सिंह व जोगिंदर पाल ने बताया कि 20-21 अप्रैल की दरमियानी रात को वह माडर्न जेल के अंदर तैनात थे कि देर रात को जेल के अंदर एक पैकेट बाहर से फेंका गया, जिसे जेल की दीवार पर बने टावर पर तैनात पुलिस कर्मी ने देख लिया और जेल के अंदर नए लग एआई बेस्ड सीसीटीवी कैमरों में भी यह हलचल दर्ज हो गई। इस पर जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया तो देखा कि इस पैकेट को लेने के लिए तीन हवालाती गुरदेव सिंह निवासी मोहल्ला रंगड़ चीमा थाना नूरमहल जिला जालंधर, विक्की निवासी मोहल्ला किशनपुर जिला जालंधर और अजय शर्मा निवासी नजदीक मंदिर नंदनपुर जिला जालंधर पहले से आसपास ही मौजूद थे। पैकेट गिरते ही इन लोगों ने उठा लिया तो जेल प्रशासन ने इन तीनों को दबोच लिया और एक भारी भरकम पैकेट को खोलकर देखा तो एक एआई ग्लासेस, एक आईफोन, 06 ईयरपोड, दो बोट घड़ियां, दो की-पेड मोबाइल, एक स्मार्टफोन, 16 डेटा केबल, 6 नग हीटर एलीमेंट, 6 बैटरी, 23 पुड़ियां तंबाकू बरामद हुईं। थाना कोतवाली के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि तीनों हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ के लिए इन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
एसपी-जेल श्यामल ज्योति ने बताया कि जिस तादाद में एआई बेस्ड डिवाइसेस बरामद हुए हैं, उससे तो यहीं प्रतीत होता है कि यह किसी बड़ी साजिश के लिए इस्तेमाल होने वाले थे, लेकिन जेल में नवस्थापित एआई बेस्ट सीसीटीवी कैमरों के आपरेशनल होने और टावर पर तैनात सुरक्षा कर्मी की मुस्तैदी से बड़ा मामला टला है। उन्हाेंने बताया कि तीनों हवालाती एनडीपीएस एक्ट के केसों में बंद हैं। इस मामले में कई और लोग शामिल हैं, जिन्हें ट्रेस कर लिया गया है। जिला पुलिस की मदद से जल्द इस मामले में राजफाश करेंगे। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पहले जेल के पास मंडराते ड्रोन को गिराया गया था।



.jpg)



















No comments