ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA टीम ने शराब तस्कर किया काबू .....

- 840 लीटर अवैध शराब सहित बलेरो गाड़ी बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला सीआईए स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 840 लीटर अवैध शराब और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी से अवैध शराब की सप्लाई चेन को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए के एएसआई जसवीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ शेखूपुर के नजदीक गश्त पर थे। इसी दौरान मिली गुप्त के आधार पर शेखूपुर से आगे प्रीत पलाज़ा के नजदीक नाकाबंदी कर वरिंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह, निवासी गांव लक्खन खोले (हाल निवासी गांव बूट) को बलेरो गाड़ी सहित काबू किया गया। 

गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से प्लास्टिक के ड्रमो में पड़ी 840 लीटर नाजायज शराब बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी जल्द पहुंचाने की संभावना है। 


No comments