ब्रेकिंग न्यूज़

दुखद खबर -- मशहूर गायिका आशा भोसले नहीं रही ...

- शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में करवाया था भर्ती, आज ली अंतिम साँस 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मुंबई, देश  

मशहूर गायिका आशा भोसले का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मौत होने की खबर है। वह 92 साल की थी। जिहोने आज ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी अनुसार आशा भोंसले को शनिवार शाम अस्पातल में भर्ती करवाया गया था। 

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीत समदानी ने पीटीआई न्यूज एजेंसी को बताया कि कई अंगों के काम करना बंद हो जाने के कारण मशहूर सिंगर आशा जी का निधन हुआ है। 

बता दे कि आशा भोसले ने अपने करियर में 12 हज़ार से अधिक गाने गाए हैं। उनकी आवाज में एक जादू था। उनके "दम मारो दम", "पिया तू अब तो आजा" और "चुरा लिया है तुमने" जैसे गाने आज भी सदाबहार हैं। आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था। आशा भोसले ने 14 से अधिक भाषाओं में गाने गाए थे। 

ममता बनर्जी ने कहा कि आशा भोसले एक अद्भुत और प्रेरणादायक सिंगर थीं। जिन्होंने पीढ़ियों तक लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने यह भी कहा कि आशा भोसले ने कई बंगाली गीत भी गाए और बंगाल में भी वह बेहद लोकप्रिय थीं। वर्ष 2018 में उन्हें राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान बंग विभूषण से सम्मानित किया गया था। 

आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए गाना शुरू किया था।  

No comments