कपूरथला में मनी एक्सचेंजर की दुकान से लाखो की चोरी, संदिग्ध CCTV में कैद ...
- चोर CCTV केमरो का मेमोरी कार्ड भी निकाल ले गया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के मुख्य क्षेत्र श्री सत्यनारायण बाजार में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जिसमे एक मनी एक्सचेंजर की दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात युवक ने करीब 1.20 लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। हैरानी की बात यह भी है कि आरोपी जाते समय दुकान में लगे CCTV कैमरे का मेमोरी कार्ड भी निकालकर ले गया, ताकि पहचान न हो सके। इसकी पुष्टि DSP सब डिवीज़न शीतल सिंह ने करते हुए बताया कि बाजार की एक अन्य दुकान के बाहर लगे CCTV में संदिघ्ध कैद हुआ है। जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रहे है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित अरविंदर सिंह, जो सत्यनारायण बाजार में AV एंटरप्राइसिस के नाम से वेस्टर्न यूनियन का काम करता हैं, ने बताया कि गत दोपहर के समय एक युवक उनकी दुकान पर आया और आधार कार्ड बनवाने के बारे में पूछने लगा। जब उसे बताया गया कि यहां यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद अरविंदर सिंह अपने किसी काम से बैंक चले गया।
पीड़ित के अनुसार वह करीब 10 - 15 मिनट बाद दुकान पर वापिस आया तो देखा कि दुकान के काउंटर का गल्ला टूटा हुआ था और CCTV कैमरे का रुख दीवार की ओर किया हुआ था। जांच करने पर पता चला कि गल्ले से 1.20 लाख की नकदी गायब थी। आरोपी चोर दुकान में लगे कैमरे का मेमोरी कार्ड भी साथ ले गया। घटना के बाद थाना सिटी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि घटना स्थल के नजदीक लगे अन्य CCTV कैमरों में एक संदिग्ध युवक कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा को लेकर दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है।



.jpg)



















No comments