ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में 4 बेटों के बाद 5वें बेटे की भी मौत, पूरे इलाके में शोक ...

- अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में इलाज दौरान हुई मौत 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी के थाना क्षेत्र के नजदीक स्थित पंडोरी मोहल्ले में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले ही परिवार के चार बेटों की मौत से सदमे में डूबे इस परिवार को अब एक और बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पांचवें बेटे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। पांचवें बेटे की मौत की पुष्टि डीएसपी सुलतानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने भी की है उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के करण का पता लग सकेगा। 

बताया जा रहा है कि पांचवें बेटे का इलाज सरकार द्वारा अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और लोगों में भारी दुख और आक्रोश देखा जा रहा है। दंपती के 4 बेटों की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि 5वें बेटे ने भी आज अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

युवक को सांस लेने में दिक्कत के बाद पहले कपूरथला के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे सोमवार को अमृतसर रेफर किया गया था। इसके बाद CM भगवंत मान ने युवक का पूरा इलाज सरकारी खर्चे पर करवाने की भी घोषणा की थी।

घटना के पीछे के कारणों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय लोग प्रशासन से पूरे मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस दुखद हादसे से स्तब्ध हैं। 

No comments