ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई ...

- एक तस्कर को काबू कर 30 ग्राम हेरोइन की बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत CIA स्टाफ की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को काबू कर उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि CIA इंचार्ज रमन कुमार ने की है।  

कपूरथला CIA इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई केवल सिंह पुलिस पार्टी सहित दाना मंडी के नजदीक गश्त करते हुए शेखूपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया और भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पीछा कर काबू कर लिया।

पकड़े जाने के दौरान युवक ने अपनी पैंट की जेब से एक लिफाफा निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस द्वारा जब उस लिफाफे की जांच की गई तो उसमें से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी की पहचान मनीष कुमार उर्फ बिल्लू पुत्र राम कुमार निवासी मंगी मोहल्ला, नजदीक औजला फाटक, कपूरथला के रूप में हुई है।

CIA इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में FIR दर्ज कर ली गई है। और उससे नशे की सप्लाई चेन के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। 

No comments