ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में महिला दवारा वीडियो बनाकर फिनाइल पीने के मामले में नया मोड़ ...

- आरोपी पूर्व सरपंच बोला, पहले भी वो कई बार ऐसा ड्रामा कर चुकी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में वीडियो बनाकर फिनाइल पीने वाली महिला के मामले में नया मोड़ आय है। उसके साथी पूर्व सरपंच रविंदर कुमार ने भी एक वीडियो जारी कर कहा कि महिला मनजीत कौर ने पहली बार फिनाइल नहीं पी। इससे पहले भी वो कई बार ऐसा ड्रामा कर चुकी है। 

उसने यह भी कहा कि महिला ने वीडियो में जितने भी आरोप लगाए वो सब झूठे हैं। यह सच है कि वो मोहाली में उसके साथ रहा है लेकिन कभी जबरदस्ती नहीं की। उल्टा मनजीत कौर ही उसे फोर्सली मोहाली लेकर गई थी। इसका परिवार और वह सभी कथित ब्लैकमेलर हैं। 

पूर्व सरपंच ने यह भी दावा किया मोहाली में रहते हुए महिला ने एक बार शराब की बोतल लेकर सड़क पर हंगामा भी किया था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को की थी और मामला वुमेन सेल में रहा है। पूर्व सरपंच ने बताया कि वह उसके संपर्क में बुटीक पर काम करने के चलते आया था। 

बता दें कि गत दिवस महिला मनजीत कौर ने वीडियो जारी कर कहा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। पूर्व सरपंच उसे 7 साल पहले मोहाली ले गया। यहां उसके साथ लिव-इन में रहा। अब रंगरलियां मनाकर उसे छोड़ दिया।  

वहीँ फगवाड़ा के गांव जंडियाली के पूर्व सरपंच रविंदर कुमार ने आरोप लगाया कि मनजीत कौर ने बुटीक खोला था। मैं उनके पास कटिंग मास्टर का काम करता था। इससे ये मेरे लिंक में आ गई। हमने साल-डेढ़ साल काम किया। इसके परिवार का गांव में कुछ पैसों का लेन-देन था। 2019 में इसके पति ने विदेश से लौटना था। इसके दिमाग में पता नहीं किया आया कि यह मोहाली में काम खोलने का कहकर मुझे साथ ले गई।   

उसने यह भी कहा कि मनजीत कौर दो-तीन बार मेरे साथ मोहाली मे रहते हुए भी फिनाइल पी चुकी है। अपने सिर के बाल काट चुकी है। एक बार तो यह रोड के ऊपर ठेके से शराब की बोतल लेकर पीने लग गई थी। इसने मुझे बहुत टॉर्चर किया। मुझे ब्लैकमेल भी किया। मुझे कई बार मरने तक मजबूर किया। मैंने तीन-चार बार वापस आने की कोशिश की, लेकिन इसने हर बार रोक लिया।  

No comments