ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ..

- 8 दिनों में एक ही गांव के तीसरे युवक की मौत, सरकार से नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के गांव रायपुर अराइयां वासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर है। गांववासिओ दवारा आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। मृतक की पहचान सैमुअल उर्फ सनी पुत्र अब्दुल के रूप में हुई है। वहीँ SHO भुलत्थ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि इस सम्बन्ध में उन्हें अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। 

जानकारी अनुसार रायपुर अराइयां में पिछले आठ दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना है। जिसने पूरे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इससे पहले भी इसी तरह के हालात में दो अन्य युवकों की मौत हो चुकी है। 

गांव रायपुर के सरपंच वरिंदर कुमार और गणमान्य लोगों के अनुसार 9 अप्रैल को जब गांव के दो नौजवानों की एक ही दिन में मौत हो गई थी, तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक नौजवान सैमुअल उर्फ़ सनी को काबू कर लिया था और उससे कहा था कि अगर नशा छोड़ना है तो हम तुम्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाकर छोड़ देंगे। लेकिन, उक्त नौजवान डर के मारे घर से भाग गया और अपनी बहन के गांव बागड़ियां में चला गया। जहां से गत दिवस उसकी मौत की खबर मिली है। गांव वासियों के मुताबिक सैमुअल नशे का आदी था। 

स्थानीय लोगों की माने तो सैमुअल की मौत नशे की कथित ओवरडोज से हुई है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस घटना के बाद गांव रायपुर एरिया के सरपंच वीरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में चल रहे नशे के कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे मामले लगातार सामने आते रहेंगे और नौजवानों की जान खतरे में पड़ती रहेगी। 

No comments