ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बाइक रिपेयर शॉप पर युवक को हमलावरों ने हमलाकर किया गंभीर घायल ....

- वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में बाइक रिपेयर की दुकान पर काम कर रहे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर युवक गंभीर रूप से घायल करने की खबर है। जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसका उपचार चल रहा है। वहीँ इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो किसी राहगीर द्वारा रिकॉर्ड किया गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार अदालत चक निवासी गोल्डी पुत्र दियाड़ू पासवान आज दोपहर को आर्य समाज चौक के पास स्थित दशमेश ऑटो पर काम कर रहा था। इसी दौरान करीब 9 से 10 युवक अचानक दुकान में घुस आए और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास तेजधार हथियार भी बताए जा रहे हैं। उन्होंने गोल्डी के साथ-साथ दुकान मालिक पर भी हमला किया और मौके से फरार हो गए।

घायल गोल्डी ने बताया कि हमलावरों का उसके बड़े भाई के साथ पहले विवाद हुआ था, हालांकि बाद में समझौता हो गया था। इसके बावजूद आरोपियों ने हमला कर दिया। उसने यह भी बताया कि हमलावर उसे सोशल मीडिया के जरिए लगातार धमकियां दे रहे थे और आगे भी नुकसान पहुंचाने की बात कह रहे थे।

मामले में सुल्तानपुर लोधी थाने के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित के परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।  

No comments