कपूरथला में ग्राम पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटाया ...
- पुलिस की मौजूदगी में BDPO नडाला ने की कार्रवाही
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के ब्लॉक विकास व पंचायत अधिकारी (BDPO) नडाला ने आज कार्रवाही करते हुए गांव पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करके बैठे घर बनाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही करते हुए डिच मशीन की मदद से कब्जा हटाया है और जमीन का कब्ज़ा ग्राम पंचायत को दिलाया है। इस मौके पर हालत काबू रखने के मंतव्य से एसएसपी कपूरथला और उनकी टीम भी मौजूद थी।
बता दे कि ब्लॉक विकास व पंचायत अधिकारी नडाला ने गांव डोगरांवाल में मंगा पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव डोगरांवाल द्वारा ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करके घर बनाने व उसे ढाह कर अवैध कब्जा हटाने के लिए टाइम दिया गया था। आरोपी को दिए समय में उसने अवैध कब्जा नहीं हटाया। इस पर बीडीपीओ व सरकारी कर्मचारियों ने अवैध कब्जा ढाह दिया और ग्राम पंचायत को अपना कब्जा वापिस दिलाया। जांच करने उपरांत यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना सुभानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है।
इसी तरह दूसरे मामले में परमजीत कौर पत्नी लखवीर सिंह निवासी गांव डोगरांवाल द्वारा भी पंचायती जमीन पर कब्जा करके घर बनाने के मामले में कार्रवाही करते हुए घर ढाह कर ग्राम पंचायत को वापिस कब्जा दिलाया है। उक्त महिला के खिलाफ भी थाना न्यू बारादरी जालंधर व थाना सुभानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है।
मौके पर मौजूद एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि अवैध कब्जों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा निरंतर कार्रवाही की जा रही है और यह कार्रवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।



.jpg)



















No comments