ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में महिला ने विडिओ बनाकर पिया फिनायल, हालत बिगड़ी ....

- पूर्व सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप, 7 साल उसके साथ लिव-इन में रहा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के फगवाड़ा में एक महिला दवारा  विडिओ बनाकर पूर्व सरपंच का नाम लेकर फिनाइल पीने की खबर है। फिनाइल पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने वीडियो में कहा कि उसकी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। पूर्व सरपंच उसे 7 साल पहले मोहाली ले गया। और उसके साथ लिव-इन में रहा। अब रंगरलियां मनाकर उसे छोड़ दिया। 

उसने यह भी कहा कि पूर्व सरपंच के चलते वह अब न ही मायके की रही न ही ससुराल की। फिनायल पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन ने महिला को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के पास फ़िलहाल कोई शिकायत नहीं पहुंची है। 

वीडियो में महिला ने अपना नाम मनजीत कौर बताया। वह फगवाड़ा के गांव सुनड़ा राजपूता की रहने वाली है। महिला ने पूर्व सपंच का नाम रविंदर बताया। फिलहाल इसको लेकर पूर्व सरपंच का कोई बयान सामने नहीं आया है।

महिला ने विडिओ में कहा कि "मैं तेरे लिए मर भी सकती हूं महिला ने कहा कि जी ले तू अब सुखी होकर। तुझे ऐसा लगता था ना, मैं तेरे लिए मर नहीं सकती हूं, मैं तेरे लिए मर भी सकती हूं। खुश हो जाना अपनी जिंदगी के बीच। अब खुश रह, आजाद है तू अब मेरे से। मैंने अपनी जिंदगी खत्म कर दी।" 

महिला ने कहा कि 7-8 साल मेरे साथ रहकर वहां से भी फ्रॉड करके मेरी जिंदगी खराब करके अपने घर आ गया। अब मेरे पास ना मेरा मायका परिवार है ना मेरा ससुराल परिवार है। मुझे लोग ताने दे रहे हैं कि रंगरलियां मनाकर तू गांव वापस आ गई है। जो मैं नहीं बर्दाश्त कर सकती। मैं सुसाइड करने जा रही हूं।  

महिला ने वीडियो में दावा किया कि मेरी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच ही होगा। इस जुर्म के बीच इसकी वाइफ बराबर की हिस्सेदार है। पहले भी यह किसी की लाइफ खराब करके 6-7 साल उसके साथ रहकर बच्चा पैदा करके घर आ गया। 

महिला ने आगे कहा कि बब्बी की पत्नी को कोई मतलब नहीं कि ये किसी की जिंदगी खराब करके क्यों आया। पहले यहा से क्यों लेकर गया, इनको कोई मतलब नहीं किसी की जिंदगी के साथ। मेरी प्रशासन से विनती है कि मेरे मरने के बाद मेरे किसी भी परिवार के मेंबर को परेशान न किया जाए।

दूसरी तरफ सतनामपुरा थाना के एएसआई गुरनाम सिंह के अनुसार महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसने पूर्व सरपंच पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी जांच की जाएगी। महिला की हालत खतरे से बाहर है।  

No comments