ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में लिए बड़े फैसले ....

- प्रदेश के 6 जिलों के रिजर्वेशन रोस्टर को मिली मंजूरी  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब     

पंजाब कैबिनेट की आज की मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। जिसमे 6 जिलों के रिजर्वेशन रोस्टर के बदलाव को मंजूरी दी गई है। जिनमे मोहाली, पटियाला, फाजिल्का, फिरोजपुर, मलेरकोटला और संगरूर शामिल है। क्योंकि इन जिलों की सीमाओं में बदलाव किया था। वहीं जिन इलाकों में बाढ़ आई थी। उसमें सतलुज और घग्गर नदी के साथ लगती जमीन पर किसानों को डिसिल्टिंग की भी मंजूरी दी गई है। 

वहीँ वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कैबिनेट मीटिंग के बाद बताया कि कई अहम फैसले लिए गए हैं। पंजाब पंचायती राज अधिनियम 1994 में जो नियम बने थे, उनमें संशोधन किया गया। जब पंचायत समिति व जिला परिषद बनी थी। उस समय तय किया था जब किसी जिले या तहसील या ब्लॉक सीमा घटेगी या बढ़ेगी तो उस समय रिजर्वेशन की तबदीली की जा सकती है। 

जिन छह जिलों की सीमा बदली है। इनमें मोहाली, पटियाला, फाजिल्का फिरोजपुर, मलेरकोटला और संगरूर शामिल है। इसे धारा 6 के अधीन मंजूरी दी है। अगर 10 प्रतिशत से अधिक बदलाव आया तो उसमें रिर्वेशन का रोस्टर बदला जाएगा। अगर कोई व्यक्ति इसके खिलाफ एतराज देना चाहता है तो 10 दिन में दे सकता है। जिला परिषद मेंबर व पंचायत समिति के चेयरमैन चुने गए है। ऐसे में रोस्टर निर्धारित करना जरूरी था। 

उन्होंने पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू करने संबंधी पूछे एक सवाल पर कहा कि जो भी आरोपी है उसे सजा मिलेगी। वहीं राघव चड्‌ढा के सवाल पर कहा कि जो पीठ दिखाकर भागते हैं, उन्हें लोग पसंद नहीं करते हैं। 

No comments