ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में ब्लॉक समिति चैयरमेन चुनाव से पहले फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही ...

- चुनाव प्रक्रिया फिलहाल स्थगित, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, आगामी पर्किर्या DC की निगरानी में होने की संभावना,   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के ढिलवां में ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव से पहले माहौल AAP और राणा साम्रतको में तनाव के बाद हवाई फायरिंग के मामले में जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने FIR दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। घटनास्थल की वीडियो ग्राफी भी खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर फायरिंग के आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

जानकारी अनुसार बुधवार को सुबह सुल्तानपुर लोधी सबडिवीजन के अंतर्गत फत्तू धींगा जोन के ढिलवां ब्लॉक समिति कार्यालय में चेयरमैन पद के लिए चुनाव होना था। लेकिन चुनाव शुरू होने से पहले ही निर्दलीय विधायक राणा इंद्र प्रताप के समर्थकों और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच बहस हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में भारी बल तैनात कर दिया है और हालात को नियंत्रण में लिया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते चुनाव प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है। सूत्रों की माने तो अब आगामी चुनाव प्रक्रिया डिप्टी कमिश्नर कपूरथला की निगरानी में करवाई जा सकती है। हालांकि नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई। 

No comments