ब्रेकिंग न्यूज़

AAP की बड़ी कार्रवाई --राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया .....

 - सदन में AAP पार्टी की तरफ से नहीं बोल पाएंगे  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली, पंजाब      

आम आदमी पार्टी ने वीरवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह यह पोस्ट अब राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को दे दी है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। 

पत्र में कहा है कि राघव को सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। बता दे कि राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। 

हालाँकि पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है। लेकिन माना जा रहा है की उन्होंने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। 

27 फरवरी को जब एक निचली अदालत से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में राहत मिली, तब भी उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था। राज्यसभा में भी वे गिग वर्कर्स और स्कूल फीस जैसे उठा रहे थे।  

यह भी बता दे कि अशोक मित्तल भी पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। वह जालंधर वासी हैं और पंजाब की प्रख्यात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में वह राज्यसभा सांसद बने थे। राजनीति में आने से पहले वह कामयाब बिजनेसमैन रहे हैं। उनका परिवार 'लवली ग्रुप' का मालिक है, जो ऑटोमोबाइल और मिठाई के व्यवसाय से जुड़ा है।  

No comments