कपूरथला के मजदुर की करंट लगने से मौत, परजनो ने किया प्रदर्षन ...
- फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कोई उचित कार्यवाही न होने से रोष में आये परिजन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला, जालंधर
पंजाब के जालंधर में एक फैक्ट्री में काम के दौरान कपूरथला वासी मजदुर की करंट लगने से मौत होने की खबर है। मृतक की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है। वहीँ घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उचित मुआवजा न देने और पुलिस की उदासीन कार्रवाई से रोषपूर्वक परिजनों ने कपूरथला चौक पर धरना प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें गुमराह किया जा रहा है और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कोई उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है।
जानकारी अनुसार मृतक लखबीर सिंह वासी कपूरथला जालंधर के लैदर कॉम्पलैक्स स्थित एक फैक्ट्री में दिहाड़ी पर काम करने गया था। मृतक के पत्नी और रिश्तेदारों के अनुसार फैक्ट्री परिसर में बिजली की हाई-वोल्टेज की लाइन, ट्रांसफार्मर और जनरेटर के पास ही लोहे के एंगल लगे हुए थे। काम के दौरान जैसे ही लखबीर इन एंगल्स के पास से गुजरा तो वह तारों की चपेट में आ कर झुलस गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीँ हादसे के बाद पीड़ित परिवार उचित न्याय न मिलने से रोष में है। परिजनों का रोष है कि उन्हें फैक्ट्री के असली मालिक के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा रही है। कभी कहा जाता है कि फैक्ट्री चावला परिवार की है, तो कभी दिल्ली के किसी व्यक्ति को किराए पर देने की बात कही जा रही है। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर उचित कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।
दूसरी तरफ जाँच अधिकारी एसआई अजमेर सिंह के अनुसार बीती रात बत्रा अस्पताल में करंट से झुलसे लखबीर की मौत की सूचना मिली थी। जिस मामले की जाँच जारी है।



.jpg)



















No comments