कपूरथला में श्री सत्यनारायण मंदिर में 7वीं मासिक चौकी कल ...
- माँ के भक्तों को प्रबंधको ने किया आमंत्रित, आरती उपरांत भंडारे का भी प्रबंध
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के श्री सत्यनारायण मंदिर में कल शनिवार 4 अप्रैल को सातवीं मासिक चौकी का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन मंदिर में विराजमान माता चिंतपूर्णी जी की अखंड ज्योति स्वरूप की अध्यक्षता में होने वाले श्री दुर्गा स्तुति पाठ के आयोजन में नव दुर्गा के अगम की प्रार्थना किये जा रहे है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के मुख्य सेवादार नरेश गोसाई ने बताया कि इस पावन अवसर पर सभी मां के भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मासिक चौकी शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगी।
जिस कार्यक्रम में करनाल से प्रसिद्ध भजन गायक नीरज चंचल विशेष रूप से पहुंचकर महामाई का गुणगान करेंगे, जिससे भक्तिमय माहौल और भी अधिक सजीव हो उठेगा।
मुख्य सेवादार ने यह भी बताया कि चौकी के समापन पर आरती के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया है। जिसमें सभी माँ के भक्त प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।



.jpg)



















No comments