ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई ....

- तीन गांवो में छापेमारी कर नदी मात्रा में लाहन की बरामद, मौके पर किया नष्ट  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक्साइज विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने  गांव विला कोठी, गांव बूट और लक्खन में छापेमारी कर करीब 2500 लीटर लाहन से भरे ड्रम बरामद किए है। इसकी पुष्टि जिला एक्साइज ऑफिसर सुखजीत सिंह चहल ने करते हुए बताया कि बरामद की लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया है। 

जिला एक्साइज ऑफिसर सुखजीत सिंह चहल ने यह भी बताया कि डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) जालंधर जोन सुरिंदर कुमार गर्ग और असिस्टेंट कमिश्नर (एक्साइज) कपूरथला रेंज नवजीत सिंह के निर्देशों पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आज 09 अप्रैल को इस अभियान के तहत गांव विला कोठी, गांव बूट और लक्खन में एक्साइज इंस्पेक्टर जतिंदर पाल सिंह की टीम दवारा छापेमारी की गई, जहां से लगभग 2500 लीटर लाहन से भरे ड्रम बरामद किए गए। विभाग की टीम ने मौके पर ही इन ड्रमों को नष्ट कर दिया।

सुखजीत सिंह चहल ने आगे बताया कि एक्साइज इंस्पेक्टर जतिंदर पाल सिंह, भुलत्थ सर्कल व कपूरथला सर्कल की टीम, एक्साइज पुलिस स्टाफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव विला कोठी में बहने वाली नदी के किनारे विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध लाहन पकड़ी गई।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

No comments