कपूरथला में आज एक ही गांव दो नौजवानों की मौत, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका ...
- एक युवक को 4 दोस्त ले गए थे, पिता का आरोप नशा दिया, पुलिस ने एक युवक किया काबू-- DSP
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव रायपुर अरायां गांव में दो नव युवको की संदिघ्ध हालातो में मौत होने से दो घरों में मातम का माहौल बन गया है। गांव वासिओ के अनुसार दोनों नवयुवको की मौत नशे की ओवरडोज से होने की बात कही जा रही है। जबकि DSP करनैल सिंह के अनुसार एक युवक की मौत किसी अन्य कारण से हुई है जबकि दूसरे युवक को उसके कुछ साथी ले गए थे, जिन्होंने शायद कोई नशीला पदार्थ दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और एक युवक को काबू भी कर लिया गया है।
गांव रायपुर अराइयां वासी दर्शन सिंह पुत्र फोजा सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह बिल्ला (35वर्ष) पुत्र सतपाल सिंह नशे का आदी था और उसके माता-पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी बहन की शादी हो चुकी है और अब वह घर में अकेला रहता था।
आज जब उसका साथी उसे काम पर ले जाने आया तो उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसके दोस्त ने दीवार फांदकर अंदर देखा तो उसकी बॉडी किचन में पड़ी थी और पास में सीरिंज और कुछ पुड़ियां पड़ी थीं तो वह उसे उठाकर किचन से बाहर ले आया।
इसी तरह इस घटना के कुछ घंटे बाद एक और नौजवान की मौत होने की बात सामने आई है।आशंका है कि उक्त युवक भी नशे का शिकार हुआ है।
गांव के सरपंच स्टीफन काला ने जानकारी देते हुए बताया कि फोन आया कि शैली (30वर्ष) पुत्र हंस राज गांव के टिब्बी पीर साइड में इंजेक्शन लगने से बेहोश हो गया है। उसके परिवार को सूचित करें। इस दौरान उक्त युवक को सुभानपुर अस्पताल ले जाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद गांववालों में भारी रोष है। लोगों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि इलाके में चिट्टा की बिक्री बेरोकटोक चल रही है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। गांववालों ने मांग की है कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और इलाके में चल रहे नशे के गोरखधंधे को तुरंत रोका जाए।
इस बीच ढिलवां के SHO दलविंदरबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी करनैल सिंह ने बताया की शैली राम के युवक को उसके कुछ दोस्त लेकर गए थे। जिन्होंने उसको नशे का इंजेक्शन देने का अनुमान है। जबकि दूसरे युवक के परिवार ने कुछ नहीं बताया है। उसका संस्कार भी कर दिया गया है। पुलिस ने एक युवक सावन को गिरफ्तार कर लिया है। और पूछताछ की जा रही है।



.jpg)



















No comments