ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल में भूकंप के झटके ....

 - रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 9: 46 बजे भूकंप के झटके लगे। घबराए लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप के दौरान घरों में पंखे और झूमर हिलने लगे। लोगों ने इसके वीडियो बना लिए। 

पंजाब के कई हिस्सों में लटकते हुए तालों तथा अन्य सामान के हिलने की की बात सामने आई है।  

पंजाब के साथ उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

पंजाब के साथ उत्तराखंड हरियाणा दिल्ली जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश था। रिएक्टेंस स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 थी। 


No comments