ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में DSP की गोली लगने से मौत, जाँच जारी ....

- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स में थे तैनात, हथियार की सफाई करते चली अचानक गोली -- SP 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के फगवाड़ा में पुलिस क्वार्टर स्थित सरकारी आवास में सुबह DSP योगेश कुमार की गोली लगने से मौत होने की खबर है। वह एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में तैनात थे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारिओ ने जांच शुरू कर दी है।  

यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। जब DSP अपने परिवार के सदस्यों - पत्नी, माता-पिता, बेटे और बेटी - के साथ घर पर ही मौजूद थे। घटना के बाद उन्हें तुरंत जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी अनुसार डीएसपी योगेश कुमार का हाल ही में ANTF से चंडीगढ़ स्थित 'ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन' (BOI) में तबादला हुआ था। यह तबादला मात्र तीन दिन पहले ही हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सदस्यों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, DSP योगेश कुमार जब अपने हथियार की सफाई कर रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई। 

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची SP माधवी शर्मा ने बताया कि जांच प्रक्रिया के तहत परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, जहां डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।  

No comments