प्रॉपर्टी डीलर के घर को बनाया निशाना, अंधाधुंध फायरिंग ...
- प्रॉपर्टी डीलर को कुछ दिन पहले विदेशी नंबर से धमकी भरी आई थी काल
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
न्यू चंडीगढ़ के गांव होशियारपुर में देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर के घर को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया है। बाइक पर आये हमलावर अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीँ सूचना मिलने के बाद मोहाली पुलिस ने मौके पर पहुँच जाँच शुरु कर दी है। और फोरेंसिक टीमें और CIA टीम भी जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर को कुछ दिन पहले एक विदेशी नंबर से एक गैंगस्टर के नाम से धमकी भरी काल आई थी। जिसमे काल करने वाले ने करोड़ों रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि फिरौती न देने या पुलिस को सूचना देने के चलते ही डराने के मकसद से यह फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस अब उस कॉल की लोकेशन और वॉयस सैंपल की जांच कर रही है।
वहीँ घटना की गंभीरता को देखते हुए CIA और स्टेट फॉरेंसिक लैब की टीमों ने मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने मौके से 32 बोर के 6 खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस गांव के एंट्री पॉइंट्स और घर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की भी जाँच कर रही है। और पुलिस टीम घटना स्थल के अंजदीक एक्टिव मोबाइल टावरों का डंप डेटा भी निकाल रही है।



.jpg)



















No comments