पंजाब में AAP के मंत्री अरोड़ा के घर ED की रेड .....
- जालंधर में भी रियल एस्टेट एक कारोबारी के ठिकानों पर ED की रेड
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब में AAP के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर आज ED की टीम ने रेड की है। ED की टीमें सुबह सवेरे ही उनके लुधियाना के घर पहुंच गईं थी। इसके बाद घर के बाहर CRPF को तैनात कर अंदर-बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। जानकारी अनुसार जिस वक्त ED की रेड हुई उस समय मंत्री अरोडा घर पर नहीं थे।
वहीँ लुधियाना के अलावा जालंधर में भी रियल एस्टेट एक कारोबारी के ठिकानों पर भी ED ने रेड की है। यह संजीव अरोड़ा के करीबी माने जाते हैं। उसके लुधियाना में सराभा नगर स्थित कोठी पर भी रेड चल रही है।
ED से जुड़े सूत्रों की माने तो मंत्री पर यह रेड जमीन सौदे को लेकर हुई है। ED को शक है कि मंत्री ने कारोबारी के साथ मिलकर एक जमीन का चेंज ऑफ लैंड यूज गलत तरीके से किया। जिसके बाद इंडस्ट्रियल जमीन को रेजिडेंशियल में बदल दिया गया। आरोप है कि इसमें नियमों को अनदेखा किया गया। ED की रेड होते ही केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया पर मंत्री अरोड़ा की फोटो लगाकर लिखा- सब फड़े जाणगे।
वहीँ भगवंत मान ने चंडीगढ़ में कहा कि चुनाव में अरोड़ा ने BJP को बुरी तरह हराया था। यह भाजपा की 2027 चुनाव की तैयारी है- ED, इनकम टैक्स, नोटिस भेजो और डराओ। BJP को इलेक्शन के लिए 117 लोग नहीं मिल रहे है। यह कह रहे है कि या तुम चुनाव न लड़ो या हमारी वॉशिंग मशीन से निकलो। ऐसे केसों में निकलता कुछ नहीं है। यह डेमोक्रेसी नहीं यह डिक्टेटरशिप है।



.jpg)



















No comments