जरुरी खबर-- कपूरथला में अग्निवीर भर्ती के लिए फ्री ट्रेनिंग शुरू ....
- पंजाब सरकार की तरफ से रहने, खाने वगैरह की फ्री सुविधा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के C-Pite कैंप के इंचार्ज कैप्टन अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में आर्मी अग्निवीर भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए फ्री ट्रेनिंग क्लासेस शुरू कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि जो युवा आर्मी अग्निवीर, पंजाब पुलिस, SSC और अन्य आर्म्ड फोर्स में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट की तैयारी करना चाहते हैं, वे कैंप में आकर प्रशिक्षण ले सकते हैं। इसके लिए युवाओं को आधार कार्ड, 10वीं या 12वीं का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
कैप्टन अजीत सिंह ने बताया कि कैंप में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें स्मार्ट क्लासरूम, 400 मीटर रनिंग ट्रैक, जिम और वॉलीबॉल ग्राउंड शामिल हैं, ताकि युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।
गौरतलब है कि ट्रेनिंग ले रहे युवाओं को पंजाब सरकार की तरफ से रहने, खाने वगैरह की फ्री सुविधा दी जाती है। ज़्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 836016-3527, 69002-00733 और 98720-85620 पर संपर्क किया जा सकता है।



.jpg)



















No comments