न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल का CBSE 10वीं परिणाम रहा शानदार ....
- जैसमीन ने 94.2% अंक लेकर किया टॉप, हरलीन कौर दूसरा और जसकिरत कौर तीसरे स्थान पर रही
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा दसवीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया। सभी छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा जैसमीन ने 94.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हरलीन कौर ने 91.6% अंकों के साथ दूसरा और जसकिरत कौर ने 90% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रदीप शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का ही यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने लगन और मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें और जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।



.jpg)



















No comments