ब्रेकिंग न्यूज़

श्री माता भद्रकाली जी का 79वां वार्षिक मेले का कार्यक्रम जारी ...

- 8 मई को झंडे की रस्म से होगा आगाज, 10 मई को श्री दुर्गा स्तुति पाठ और 12 को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन  

 खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के शेखूपुर स्थित ऐतिहासिक मंदिर श्री माता भद्रकाली जी के 79वें वार्षिक मेले का कार्यक्रम प्रबंधक कमेटी द्वारा जारी कर दिया गया है। जिसके साथ ही माँ भक्तो दवारा तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। यह जानकारी श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वेलफेयर सोसाइटी के चैयरमेन पंडित राधेश्याम और प्रधान पुरुषोत्तम पासी ने दी है।

उन्होंने बताया कि 12 और 13 मई को आयोजित होने वाले इस वार्षिक मेले का शुभारंभ 8 मई 2026 को सुबह 8 बजे झंडा रस्म के साथ किया जाएगा। झंडा रस्म के उपरांत श्री रामायण पाठ आरंभ होगा, जिसका भोग 9 मई को सुबह होगा। 

कार्यक्रम के अनुसार, 10 मई को सुबह 6 बजे से 1100 श्री दुर्गा स्तुति पाठ का आयोजन होगा। 11 मई (सोमवार) को सुबह श्री सुंदरकांड का पाठ तथा रात को माता की चौकी का आयोजन होगा। चौकी में भजन गायक वरुण मदान अपने भजनों से महामाई का गुणगान करेंगे। 12 में को मंदिर परिसर में होने वाले महमाई के जागरण में भजन गायक लविश लव, अविनाश शर्मा तथा मशहूर भेंट गायक लखविंदर सिंह लक्खा महामाई का गुणगान करेंगे। 13 मई को भजन गायक गोगी सहोता अपने भजनो से माँ के दरबार में हाजरी लगायेंगे। 

जबकि 12 मई को प्राचीन श्री ब्रह्मकुंड मंदिर से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई देर रात तक मंदिर श्री माता भद्रकाली परिसर तक पहुंचेगी। 

वही 14 मई को श्री खाटू श्याम जी के भजनों का आयोजन होगा, जिसमें गौरव शर्मा भजन गायक खाटू श्याम जी के भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। 

सेवादार तरुण बहल ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए छबील और लंगर का विशेष प्रबंध मंदिर परिसर में ही किया जाएगा। वहीं प्रबंधक कमेटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मेले में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हर वर्ष की तरह इस बार भी यह मेला कपूरथला व अन्य क्षेत्रों की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। 

No comments