ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बिहार पुलिस ने रेड कर व्यापरिक दम्पति को लिया हिरासत में ....

- पटना में जालसाजी के 4 मामले है दर्ज, ट्रांजिट रिमांड पर ले जायगी बिहार पुलिस   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में आज बिहार के पटना पुलिस की टीम ने दबिश देकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यापारी दंपति को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ASCO कम्पनी से जुड़े अनिल कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी सविता गुप्ता के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि डीएसपी सब डिवीजन शीतल सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपिओ पर पटना के थाना रुपसपुर में 4 FIR दर्ज है। बिहार पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपिओ को लेजनाए के लिए दस्तावेजों की पर्किर्या कर रही है।  

जानकारी के अनुसार उक्त दंपति के खिलाफ बिहार के पटना स्थित थाना रूपसपुर में जलसाजी के चार मामले दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कपूरथला में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया है। 

इस संबंध में डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि बिहार पुलिस की टीम, जिसमें थाना रूपसपुर के एएसआई इमरान अली सहित 7 पुलिस अधिकारी शामिल है। टीम ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए है और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ पटना ले जाएगी। वहीं, कपूरथला पुलिस ने इस कार्रवाई में बिहार पुलिस का पूरा सहयोग किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। 


No comments