कपूरथला में टायर फटने से बेकाबू होकर ट्राला पलटा ....
- मुकेरियां से बजरी लेकर फ़िरोज़पुर जा रहा था, ड्राइवर बाल - बाल बचा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में तलवंडी चौधरियां रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मकेरियां से फिरोजपुर बजरी लेकर जा रहा एक ट्राले का अचानक टायर फटने से बेकाबू हो पलट जाने की खबर है। हालाँकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
हादसा गांव मुकट राम वाला के सामने बने गुरुद्वारा टक्कर साहिब के पास हुआ, जहां बेकाबू ट्राला पहले सड़क किनारे टकराया और फिर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि ट्राले को भारी नुकसान हुआ, लेकिन किस्मत से ड्राइवर बिंदर सिंह बाल-बाल बच गया और किसी के नुकसान की खबर नहीं है।
ड्राइवर बिंदर सिंह ने बताया कि वह मुकेरियां से बजरी लेकर फिरोजपुर को जा रहा था। लेकिन तलवंडी चौधरियां के नजदीक अचानक ट्राले का टायर फट गया और वह बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक टायर फटने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद इलाके में हंगामा मच गया। घटना के बाद राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और गाड़ियों की समय-समय पर जांच की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



.jpg)



















No comments