ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के श्रद्धालुओं की वृंदावन में नाव पलटी, 11 की मौत, 4 लापता ...

- दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, नाविक हिरासत में  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब, उत्तर प्रदेश   

पंजाब के श्रद्धालुओं की मथुरा के वृंदावन में नाव पलटने से हुए हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत होने की खबर है। जबकि 4 अभी लापता है। वहीं अभी तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। शनिवार को हादसे के दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। आर्मी, NDRF समेत 250 लोगों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। 14 किमी के दायरे में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। 

जानकारी अनुसार एक शव देवरहा बाबा घाट के पास से बरामद किया है। अन्य बाकी लापता लोगो की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अफसर के अनुसार यमुना नदी का बहाव तेज है, इसलिए लोग बहकर काफी दूर जा सकते हैं। इसके अलावा, नदी के अंदर गाद और रेत में शव दबे हो सकते हैं। 24 घंटे बाद शव फूलकर ऊपर आ सकते हैं। 

बता दे कि हादसा शुक्रवार दोपहर 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जहां 37 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। घाट बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किमी दूर है। मृतकों में मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफा समेत एक ही परिवार के 7 लोग भी शामिल हैं। 

जिस जगह हादसा हुआ, वहां 25 फीट गहरा पानी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि नाव की क्षमता 40 श्रद्धालुओं की थी। किसी भी श्रद्धालु को नाविक ने लाइफ जैकेट नहीं दी थी। पांटून पुल की रिपेयरिंग कर रहे लोगों और अन्य नाविकों ने कुछ लोगों को बचाया। बाद में प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया।  

पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद को हादसे के 6 घंटे बाद यानी रात 9 बजे हिरासत में लिया। नाव उसकी खुद की थी। उसने श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। हादसे के बाद फरार हो गया था। 

No comments