ब्रेकिंग न्यूज़

जरुरी खबर --- कपूरथला के कई क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद ... ??

नई लाइनें बिछाने और मरम्मत के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला पावरकॉम के एएई इंजीनियर अमनदीप सिंह ने बताया कि 132 केवी एसएस कपूरथला से चलने वाले 11 केवी पुरानी दाना मंडी फीडर, 11 केवी शेखूपुर फीडर, 11 केवी संतपुरा फीडर, 11 केवी कोटू चौक फीडर, 11 केवी रेलटेक फीडर, 11 केवी आनंद अग्रवाल फीडर और 11 केवी फैक्ट्री एरिया फीडर बस बार और मरम्मत के लिए 11 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 

उन्होंने बताया कि उक्त 7 फीडर के बंद रहने से रोज एवेन्यू, सर्कुलर रोड, औजला फाटक, सेंट्रल टाउन, अशोक विहार, नकोदर रोड, मोहब्बत नगर, मसीत चौक, रेलवे रोड, नई अनाज मंडी, थाना सदर, खरबूजा मंडी, शेखुपुर, बहुई, डिप्स कॉलोनी, सुल्तानपुर लोधी रोड, बक्करखाना चौक, रायका मोहल्ला, शहरियां मोहल्ला, कोटू चौक, तोपखाना मोहल्ला, शेरगढ़, थाना सिटी एरिया, संतपुरा, रोज एवेन्यू, मोहल्ला प्रीत नगर, दशमेश कॉलोनी, नरोत्तम विहार, औजला रोड, भगवती एल्युमीनियम, भगवती होम अप्लायंसेज, च्वाइस ब्रेड फैक्ट्री, एमआर एग्रो, जैन सॉल्वेक्स, सिद्धू इंडस्ट्री, रेलटेक, आनंद रबर, हंसपाल ट्रेडिंग कंपनी, मोहल्ला फैक्ट्री एरिया, एजी फैट, सोबती राइस मिल, उजागर कोल्ड स्टोर, गुरु नानक कोल्ड स्टोर, डीएफ कोल्ड स्टोर आदि क्षेत्रों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।  

शहर के प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित उपभोक्ता कृपया ध्यान दें। 

No comments