ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में 41 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू ....

- थाना कोतवाली में FIR दर्ज, सप्लाई चेन खंगालने में जुटी पुलिस  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में सीआईए स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 41 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी से नशे की सप्लाई चेन को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई केवल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ कांजली पिकनिक स्पॉट के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान स्ट्रीट लाइट के पास खड़ा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और अपने हाथ में पकड़ा प्लास्टिक का लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया। 

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। जब फेंके गए प्लास्टिक लिफाफे की जांच की गई तो उसमें से 41 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान लब्भा सिंह पुत्र गवेजा सिंह निवासी गोविंद नगर मलसियां शाहकोट, हाल निवासी गांव बूट रूप के रूप में हुई है। 

सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और उससे नशा तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।  

No comments