ब्रेकिंग न्यूज़

प्रीता ली-लेसन स्कूल का CBSE 10वीं रिजल्ट 100 प्रतिशत ....

- मनरोज प्रीत कौर बनी टॉपर, पवन कुमार 2nd और जिग्नेश शर्मा 3rd 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

दोआबा के प्रख्यात शिक्षण संस्थान प्रीता ली-लेसन स्कूल का CBSE 10वीं (2025-26) का परिणाम शानदार रहा है। सीबीएसई दवारा जारी परिणाम में स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल प्रबंधन अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल की डायरेक्टर डॉली ढींडसा ने बताया कि छात्रा मनरोज प्रीत कौर ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है।

उन्होंने बताया कि पवन कुमार ने 93.8 प्रतिशत और जिग्नेश शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक लेकर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा मनीष कुमार ने 92.8 प्रतिशत, अंशुमन ने 92.4 प्रतिशत, शरनजोत कौर ने 91.6 प्रतिशत, वैष्णवी ने 90.8 प्रतिशत, वैशाली शर्मा ने 90.4 प्रतिशत और लक्ष्य सैनी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।

डायरेक्टर डॉली ढींडसा ने सभी विद्यार्थियों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के बेहतर शिक्षा स्तर और मार्गदर्शन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ अपने अभिभावकों का नाम भी रोशन किया है। उन्हें उम्मीद है कि आगे भी सभी विद्यार्थी और शिक्षक इसी प्रेरणा से सफलता हासिल करते रहेंगे।  

No comments