ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला-- व्हाट्सएप पर लाखो का फर्जी SMS भेजकर ठगी, FIR दर्ज .....

- जालसाज ने पहले 23,12,890 ट्रांसफर करने का भेजा फर्जी SMS, फिर मांगे 4.85 लाख  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में एक व्यक्ति के साथ व्हाट्सएप के जरिए ठगी होने का मामला सामने आया है। जिसमे जालसाज ने फर्जी बैंक ट्रांजैक्शन का SMS भेजकर 4 लाख 85 हजार रुपये ठग लिए है। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिक जाँच उपरांत फिरोजपुर वासी एक व्यक्ति के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई सूरत सिंह ने की है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव झुग्गियांबंधु निवासी तरसेम सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति ने दो अलग-अलग नंबरों (+19029372852), (+15064068565) से संपर्क किया। उसने दावा किया कि उसने गलती से तरसेम सिंह के खाते में 23,12,890 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। इसके समर्थन में उसने HSBC बैंक का मनी ट्रांसफर SMS भी व्हाट्सएप पर भेजा और दावा किया कि यह रकम 24 घंटे में खाते में पहुंच जाएगी। 

आरोपी जालसाज ने भरोसा जीतने के लिए अपना खाता नंबर और IFSC कोड भी साझा किया। लेकिन कुछ समय बाद ही उसने खुद को रुपयों की बेहद जरूरत होने का हवाला देते हुए तरसेम सिंह से 4,85 लाख रुपये की मांग की। और भरोसा दिलाया कि उसके दवारा भेजी गई 23,12,890 की रकम जब खाते में आ जाएगी तो उसमे से यह रकम काट लेना। पीड़ित ने झांसे में आकर उसके HSBC बैंक के खाते में 4.85 लाख ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब 24 घंटे के बाद भी जालसाज दवारा भेजे 23,12,890 रूपये नहीं आये तो उसको आभास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है। पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज करवाई। 

जांच अधिकारी एएसआई सूरत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान HSBC बैंक से जालसाज के खाते बारे जानकारी हासिल की गई, तो वह खाता फिरोजपुर के गांव सांगा खुर्द निवासी सरवन सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह के नाम पर है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सरवन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जांच अधिकारी एएसआई सूरत सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी को 7 दिन का नोटिस भेजकर बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

No comments