ब्रेकिंग न्यूज़

कपुरथला से 12वीं की नाबालिग छात्रा लापता,....

- एक नवयुवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का केस दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला जिले की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित छात्रा की मां के बयान पर पुलिस ने एक नवयुवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई लखविंदरपाल सिंह ने बताया कि दोनों की तलश के लिए छापेमारी की जा रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सुलतानपुर लोधी के गांव कमालपुर निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी नाबालिग बेटी, जो कि आरसीएफ के नजदीक स्थित सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है, 13 मार्च की शाम को घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिवार द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

छात्रा की मां ने यह भी बताया कि उन्हें जानकारी मिली है उसी स्कूल में पढ़ने वाला एक नवयुवक बलराज वासी सुलतानपुर लोधी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। 

जांच अधिकारी एएसआई लखविंदरपाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बलराज के खिलाफ IPC धारा 363, 366-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की तलाश के साथ-साथ आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

No comments