ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में सीनियर भाजपा नेता पर हमला .....

- सिविल अस्पताल में उपचार करवाने गए थे, 10-12 लोगो घेरकर किया हमला, सिटी पुलिस ने दो लोग किये राउंडअप  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सिविल अस्पताल में उपचार करवाने गए भाजपा के एक सीनियर नेता पर देर रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही SHO सिटी थाना पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए दो लोगों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। हालाँकि यह सिविल अस्पताल के CCTV केमरो में भी कैद हो गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त भाजपा नेता सिटी थाना में किसी पडोसी के एक विवाद को सुलझाने के लिए गए थे। इस दौरान पंचायत में बातचीत करते समय दूसरे पक्ष की तरफ से आये एक तथाकथित डॉक्टर से बहस हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। जो कि सिटी थाना के CCTV में भी कैद हुई। वहीं इस झड़प में दोनों को मामूली चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि सिटी थाना परिसर में हुई घटना के बाद भाजपा नेता उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। इसी दौरान एमरजेंसी के बाहर कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार हमलावरों में एक डॉक्टर का बेटा भी था। वहीँ यह घटना भी सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी के SHO अमनदीप अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और दो संदिग्धों को राउंडअप कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और CCTV की जाँच पुलिस टीम कर रही है। 

दूसरी तरफ घायल सीनियर भाजपा नेता का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। और एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) तैयार कर सिटी थाना भेज दी गई है। समाचार लिखे जाने तक नेता द्वारा अपना बयान दर्ज करवाया जा रहा था। 

दूसरे पक्ष के लोगों से संपर्क नहीं हुआ है। 

No comments