LPU में खुला पंजाब के पश्चिम क्षेत्र का पहला N-Gen डाकघर, डिजिटल सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा ....
- डाक विभाग लगातार अपनी सेवाओं को तकनीक-आधारित, अधिक कुशल और ग्राहक-केंद्रित बना रहा -- IPoS
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
भारत सरकार के डाक विभाग ने आधुनिकीकरण और डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कपूरथला डाक मंडल के माध्यम से पंजाब के पश्चिम क्षेत्र का पहला ‘N-Gen डाकघर’ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी परिसर में स्थापित किया है। इस अत्याधुनिक डाकघर का उद्घाटन आज LPU की प्रो-चांसलर डॉ. रश्मि मित्तल ने किया है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. रश्मि मित्तल ने डाक विभाग की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे इन्नोवेशन ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह N-Gen डाकघर भविष्य की डाक सेवाओं के लिए एक आदर्श मॉडल साबित होगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पंजाब पश्चिम क्षेत्र, चंडीगढ़ के डाक सेवा निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार सारस्वत (IPoS) ने कहा कि डाक विभाग लगातार अपनी सेवाओं को तकनीक-आधारित, अधिक कुशल और ग्राहक-केंद्रित बना रहा है, ताकि विशेषकर युवाओं और छात्रों को आकर्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह पहल ‘इंडिया पोस्ट’ को एक डिजिटल रूप से सशक्त और गतिशील सेवा संगठन में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कपूरथला मंडल के SPO विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि LPU परिसर में स्थापित इस N-Gen डाकघर से छात्रों, फैकल्टी और आसपास के लोगों को आधुनिक डाक, बैंकिंग, वित्तीय और डिजिटल सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिलेगा। यह डाकघर उन्नत बुनियादी ढांचे और आधुनिक तकनीक से लैस है, जहां ई-कॉमर्स पार्सल, डिजिटल लेनदेन और अन्य कई सेवाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में डाक विभाग के अधिकारी, LPU के कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सेवा वितरण में सुधार और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।





.jpg)



















No comments