ब्रेकिंग न्यूज़

जरुरी खबर --- कपूरथला के कई क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद ... ??

नई लाइनें बिछाने के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

पंजाब बिजली बोर्ड के सहायक कार्यकारी इंजीनियर शहरी-1 अमनदीप सिंह ने बताया कि 11 केवी आनंद अग्रवाल फीडर और 11 केवी कोटू चौक फीडर (जो 132 केवी एस/एस कपूरथला से संचालित होता है) पर नई लाइन बिछाने के कारण यह फीडर 28 मार्च दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। 

इसके चलते जैन सॉल्वैक्स, सिद्धू इंडस्ट्री, एचएस हंसपाल इंडस्ट्री, सुल्तानपुर रोड, रेलटेक सुल्तानपुर रोड, आनंद रबर, कृष्णा राइस मिल, मोहल्ला अरफांवाला, सावन सिंह कॉलोनी, बक्करखाना चौक, मोहल्ला रायका, मोहल्ला शहरियां, कोटू चौक, मोहल्ला तोपखाना, मोहल्ला शेरगढ़, सिटी पुलिस स्टेशन आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।  

शहर के प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित उपभोक्ता कृपया ध्यान दें। 

No comments